Wednesday, 6 May 2026
Tuesday, 5 May 2026
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने X पर हनुमान जी की तस्वीर शेयर करते हुए बड़े मंगल की हार्दिक बधाई दी, इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा कि बंगाल में “लंका”दहन होते ही “हनुमान” जी याद आ गये, अरे राम द्रोहियो, राम-लला के भक्तों का “लहू” तुम्हें कभी “माफ़” नहीं करेगा. #AcharyaPramodKrishnam
UAE पर लगातार दूसरे दिन ताबड़तोड़ ड्रोन और मिसाइल अटैक, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव युद्धविराम के बीच लगातार दूसरे दिन ईरान ने UAE पर हमला किया है. इससे ... पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर फिर से हमले हो रहे हैं. UAE का कहना है कि ईरान ने उस पर हमला किया है और उसने अपना एयर...
IPL 2026 Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आज (5 मई) मंगलवार को आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधार कर प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ाना चाहेंगी. दोनों ही टीमों ने 9-9 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों में दोनों ने 4-4 में जीत दर्ज की है. हालांकि चेन्नई बेहतर नेट रनरेट के चलते टेबल में दिल्ली से ऊपर है. चेन्नई छठे पायदान पर और दिल्ली सातवें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है. यहां आपको मैच की प्लेइंग इलेवन, स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन तक सबकुछ जानने को मिलेगा. अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जिसके चलते मुकाबला हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकता है. मैदान की छोटी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हित में जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में पिच कैसा बर्ताव करती है.
Subscribe to:
Posts (Atom)